'केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब', ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य का गंभीर आरोप

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया है कि केदारनाथ में सोने का घोटाला हुआ है। उन्होंने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनने को लेकर कहा कि वहां घोटाला करने के बाद अब दिल्ली में केदारनाथ बनेगा? और फिर एक और घोटाला होगा। उनका आरोप है कि केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का प्रस्ताव।
  • केदारनाथ मंदिर बनने को लेकर सवाल।
  • केदारनाथ में सोना घोटाला का आरोप।

Kedarnath Gold Scam News: दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर को लेकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि केदारनाथ में सोने का घोटाला हुआ है और केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब है। यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया जाता है।

Jyotirmath Shankaracharya Avimukteshwaranand

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद।

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनने पर सवाल

इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर पर कहा कि वहां (केदारनाथ) घोटाला करने के बाद अब दिल्ली में केदारनाथ बनेगा? और फिर एक और घोटाला होगा। केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब है। कोई जांच शुरू नहीं हुई है। उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है? अब वे कह रहे हैं कि दिल्ली में केदारनाथ बनाएंगे, ऐसा नहीं हो सकता।

End Article
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा ...

End of Feed