PM Modi के कड़े रुख के बाद नरम पड़े ट्रूडो के तेवर, बोले- हम भारत को उकसाना नहीं चाहते'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 19, 2023, 09:26 PM IST

Justin Trudeau: मोदी सरकार के एक्शन में आने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि भारत सरकार को इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेने की जरूरत है। हम ऐसा कह रहे हैं। हमारी ओर से उकसाने या इसे आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की जा रही है।

Justin Trudeau: जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद एक्शन में आई मोदी सरकार के कड़े रुख को देखते हुए कनाडा बैकफुट पर आ गया है। अब कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वह भारत को उकसाना नहीं चाहते हैं। वह बस इतना चाहते हैं कि भारत सरकार इस मसले को गंभीरता से ले। ट्रूडो का यह बयान तब आया है, जब आज भारत सरकार ने वरिष्ठ कनाडाई राजनिकय को निष्कासित कर दिया है।

Justin Trudeau

जस्टिन ट्रूडो- पीएम मोदी

ट्रूडो ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भारत सरकार को इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेने की जरूरत है। हम ऐसा कह रहे हैं। हमारी ओर से उकसाने या इसे आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की जा रही है। बता दें, ट्रूडो ने सोमवार को संसद में कहा था कि अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंट के बीच संभावित संबंध के पुख्ता आरोप हैं। इसे लेकर कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां पूरी सक्रियता से जांच कर रही हैं।

End of Feed