कैश कांड: मोबाइल से VIDEO हुआ रिकॉर्ड या नहीं? 8 पुलिस कर्मियों के फोन जब्त, हो रही फॉरेंसिक जांच

Justice Yashwant Varma Cash Row: दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवासीय परिसर से कथित तौर पर नकदी मिलने के मामले की जांच के तहत दिल्ली पुलिस के आठ कर्मियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक विभाग को भेज दिया गया है। एक सूत्र ने बताया कि अधिकारी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि जब अधिकारी आग लगने के दौरान घटनास्थल पर पहुंचे थे, तो क्या इन मोबाइल फोन से कोई वीडियो रिकॉर्ड किया गया था।

Justice Yashwant Varma Cash Row: दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवासीय परिसर से कथित तौर पर नकदी मिलने के मामले की जांच के तहत दिल्ली पुलिस के आठ कर्मियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक विभाग को भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इस प्रक्रिया के तहत तुगलक रोड थाना प्रभारी, जांच अधिकारी हवलदार रूपचंद, उप निरीक्षक रजनीश, मोबाइल बाइक गश्त पर मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों और तीन पीसीआर कर्मियों के मोबाइल की जांच की जा रही है।

Justice Yashwant Varma cash row

न्यायाधीश यशवंत वर्मा कैश कांड

क्या मोबाइल से रिकॉर्ड हुआ कोई VIDEO?

एक सूत्र ने बताया कि अधिकारी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि जब अधिकारी आग लगने के दौरान घटनास्थल पर पहुंचे थे, तो क्या इन मोबाइल फोन से कोई वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। सूत्र ने बताया कि अगर कोई वीडियो बनाया गया था तो जांचकर्ता इसकी जांच करेंगे कि क्या उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इन सभी अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए हैं।

End of Feed