आज की ताजा खबर 28 मार्च, 2025: थाईलैंड में भूंकप के झटकों से जमींदोद हुईं बिल्डिंग, 90 लापता; गाजा में इजराइली हमलों में हमास प्रवक्ता समेत सात लोगों की मौत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 28 March 2025 Updates: कर्नाटक के बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव एक सूटकेस में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणे भाग गया। वहीं मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में महानगर के दादर से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या वह 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में शामिल था। इसके अलावा महराजगंज जिले में बृहस्पतिवार को नेपाल से भारत में अवैध रूप से दाखिल हो रहे नीदरलैंड के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
आज की ताजा खबर 28 मार्च, 2025: थाईलैंड में भूंकप के झटकों से जमींदोद हुईं बिल्डिंग, 90 लापता; गाजा में इजराइली हमलों में हमास प्रवक्ता समेत सात लोगों की मौत
Surya Grahan 2025 Date Time In India Live Updates
यहां पढ़ें देशभर के हर मुख्य समाचार सबसे पहले
