Fathima Beevi Death : सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का 94 साल की उम्र में निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2023, 12:27 AM IST

Fathima Beevi Death News: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का निधन हो गया है, 94 साल की उम्र में उन्होंने केरल में अंतिम सांस ली।

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 96 वर्ष की थीं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने न्यायमूर्ति फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

Fathima Beevi Death News

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का निधन हो गया है (फाइल फोटो)

जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि वह एक बहादुर महिला थीं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह ऐसी हस्ती थीं, जिन्होंने अपने जीवन से यह दिखाया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मकसद को लेकर समझ होने से किसी भी विपरीत परिस्थिति से पार पाया जा सकता है।

End of Feed