नितिन गडकरी ने जेआरडी टाटा अवार्ड्स में जमीनी उद्यमियों को किया सम्मानित, MSME सेक्टर में रोजगार सृजन पर जोर

नई दिल्ली में आयोजित 'जेआरडी टाटा अवार्ड्स 2026' में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश भर के उत्कृष्ट सूक्ष्म-उद्यमियों और 'ग्रामप्रेन्योर्स' को सम्मानित किया। MSME क्षेत्र और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया।

भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले MSME क्षेत्र और जमीनी स्तर के सूक्ष्म-उद्यमियों की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने के लिए नई दिल्ली में 'जेआरडी टाटा अवार्ड्स 2026' का आयोजन किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्य अतिथि के रूप में इस पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की और देश भर से आए उत्कृष्ट युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (BYST) द्वारा आयोजित इस समारोह की इस वर्ष की थीम 'सेलिब्रेटिंग ग्रामप्रेन्योर्स, ग्रोइंग इंडिया' रखी गई थी, जिसके तहत ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

JRD Tata Awards 2026 New Delhi

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने युवा उद्यमियों की सफलता को सराहा

देश का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार सृजक MSME

समारोह के दौरान साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत के पंजीकृत कुल MSME में 99 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी अकेले सूक्ष्म उद्यमों की है, जिनकी संख्या अब 9.90 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। कृषि के बाद MSME क्षेत्र ही देश में सबसे बड़ा रोजगार सृजक है, जिसने 44 करोड़ से अधिक रोजगार का सृजन किया है। इसी क्षमता को पहचानते हुए, बीवाईएसटी (BYST) द्वारा समर्थित देश भर के 14 'ग्रामप्रेन्योर्स' को इस वर्ष शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें पांच महिला उद्यमी भी शामिल हैं। इस विशेष सत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद विजय चिंताकायला और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

End of Feed