हिम्मत है तो BJP में शामिल होकर मेरा सामना करें', बागियों पर बरसीं ममता; TMC छोड़ने वालों को बताया 'विश्वासघाती'

फेसबुक लाइव के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने नेतृत्व का बचाव किया और कहा कि कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने से तृणमूल कांग्रेस खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति पार्टी छोड़ सकते हैं, लेकिन कोई संस्था खत्म नहीं होती।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सियासी संकट है कि खत्म ही नहीं हो रहा है। इस बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला है, इतना ही नहीं टीएमसी सुप्रीमो ने उन्हें खुली चुनौती भी दी है। ममता ने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में औपचारिक रूप से शामिल होकर उनका सामना करें, बजाय इसके कि भाजपा के इशारे पर तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने की साजिश रचें।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने बागियों पर साधा निशाना।

फेसबुक लाइव के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को किया संबोधित

शनिवार को फेसबुक लाइव के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने नेतृत्व का बचाव किया और कहा कि कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने से तृणमूल कांग्रेस खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति पार्टी छोड़ सकते हैं, लेकिन कोई संस्था खत्म नहीं होती।

End of Feed