जेएनयू में एबीवीपी का जोरदार विरोध; CPO मैनुअल और अनुशासनात्मक कदमों के खिलाफ छह घंटे तक घेराव

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एबीवीपी ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के बाहर लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन ‘CPO मैनुअल’ और हाल की अनुशासनात्मक कार्रवाइयों के खिलाफ था। छात्रों ने जुर्माने और रस्टिकेशन आदेशों के विरोध में प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की।

Delhi News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली का परिसर उस समय लंबे गतिरोध का गवाह बना, जब एबीवीपी ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के बाहर मोर्चा खोल दिया। ‘CPO मैनुअल’ और हालिया अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को लेकर शुरू हुआ यह विरोध करीब छह घंटे तक चला।

JNU Students Stage Prolonged Protest Against CPO Manual and Disciplinary Actions

जेएनयू में CPO मैनुअल और जुर्माने के खिलाफ एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन

इस दौरान नारेबाजी, सवाल-जवाब और तीखी बहस का दौर चलता रहा। एबीवीपी का आरोप है कि प्रशासन ने बीते कुछ महीनों में कई छात्रों पर सामूहिक रूप से पांच लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है और कुछ को रस्टिकेट भी किया गया है। संगठन का कहना है कि ये कदम “चुनिंदा छात्रों” को निशाना बनाकर उठाए गए और इससे कैंपस में भय का माहौल बना है। परिषद नेताओं ने CPO मैनुअल को तत्काल रद्द करने और सभी जुर्माने व रस्टिकेशन आदेश वापस लेने की मांग रखी।

End of Feed