Israel-Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध ने मध्य पूर्व के कई देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। इजरायल और ईरान के अलावा मध्य पूर्व के कई देशों में भारतीय नागरिक युद्ध को लेकर चिंतिंत हैं।
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी बात की। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय की कुशलक्षेम पर चर्चा की।
इजरायल-ईरान संकट पर पूर्वी क्षेत्र के सचिव पी. कुमारन ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि उन्होंने कल देर रात इजरायल के प्रधानमंत्री और संयुक्त अरब अमीरात के शेख मोहम्मद बिन जायद से बातचीत की। इसके अलावा, चर्चा का मुख्य बिंदु यह था कि हम सभी ईरान में बिगड़ती स्थिति को लेकर चिंतित हैं, सभी अंतर्निहित मुद्दों को हल करने के लिए संवाद और कूटनीति ही मानक होनी चाहिए, और इस मामले से असंबंधित नागरिकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।"
पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात
इससे पहले पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने शीघ्र युद्धविराम की जरूरत को भी दोहराया। X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की और हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंता जताई और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने लिखा, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात की। हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंता व्यक्त की और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। भारत शीघ्र युद्धविराम की आवश्यकता को दोहराता है।
उन्होंने लिखा, मैंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की। मैंने हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंता व्यक्त की और इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत दुश्मनी को जल्द समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराता है।
