देश

मस्कट से अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने जा रहा Air India Express, तिरुचिरापल्ली के लिए संचालित होगी पहली उड़ान

Israel Iran War: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि वह मंगलवार (3 मार्च) से मस्कट के लिए और मस्कट से अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने जा रही है। एयरलाइन के मुताबिक, मस्कट से दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और तिरुचिरापल्ली के लिए निर्धारित उड़ानें संचालित की जाएंगी।

Image

मस्कट से एयर इंडिया एक्स्प्रेस अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने जा रहा।

Photo : AP

Israel Iran War: इजरायल-ईरान के बढ़ते तनाव का हवाई सफर पर जबरदस्त असर पड़ा है। मध्य पूर्व में संचालिन होने वाली फ्लाइट्स प्रभावित हुईं हैं। हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि वह मंगलवार (3 मार्च) से मस्कट के लिए और मस्कट से अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने जा रही है। एयरलाइन के मुताबिक, मस्कट से दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और तिरुचिरापल्ली के लिए निर्धारित उड़ानें संचालित की जाएंगी।

तिरुचिरापल्ली के लिए संचालित होगी पहली उड़ान

एयर इंडिया एकस्प्रेस (Air India Express) के प्रवक्ता ने बताया कि मस्कट से पहली उड़ान तिरुचिरापल्ली के लिए संचालित होगी, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 10:25 बजे रवाना होगी। इसके साथ ही यात्रियों की आवाजाही को सामान्य करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

यात्रियों से एयरलाइन ने क्या किया अनुरोध?

एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की ताजा स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर जांच लें और यह सुनिश्चित करें कि उनकी संपर्क जानकारी अपडेट हो, ताकि उन्हें रियल-टाइम नोटिफिकेशन मिलते रहें। बुकिंग में बदलाव या रद्दीकरण शुल्क से संबंधित छूट के लिए यात्री “मैनेज बुकिंग” सेक्शन के माध्यम से अपनी बुकिंग स्वयं प्रबंधित कर सकते हैं।

इसके अलावा, यात्रियों की सहायता के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की 24/7 एआई-संचालित डिजिटल असिस्टेंट (TIA) भी उपलब्ध है। यात्री वेबसाइट के माध्यम से या व्हाट्सऐप नंबर +91 63600 12345 पर TIA से संपर्क कर सकते हैं और अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन जगहों के लिए उड़ानें रहेंगी निलंबित

हालांकि, एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE के लिए और वहां से उड़ान सेवाएं फिलहाल निलंबित रहेंगी। इन रूट्स पर उड़ानों का संचालन 3 मार्च 2026 को रात 11:59 बजे IST (18:29 बजे UTC) तक स्थगित रहेगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ानों में हुए इन व्यवधानों के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है और उनके सहयोग व समझदारी के लिए आभार व्यक्त किया है। एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति सामान्य होते ही अन्य गंतव्यों के लिए भी सेवाएं बहाल की जाएंगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article