J&K: उपराज्यपाल ने वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन की जांच के लिए समिति का गठन किया

रियासी जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे भूस्खलन हुआ और पहाड़ की ढलान से पत्थर, शिलाखंड और चट्टानें नीचे गिरने लगीं। इससे बेखबर लोग इसकी चपेट में आ गए।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थ मार्ग पर हाल ही में हुए भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

manoj sinha

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed