Jharkhand में नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया रेल ट्रैक, अफरा-तफरी के बीच ट्रेनों के आवागमन पर असर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2023, 10:28 AM IST

Jharkhand Naxal Attack: चाईबासा के एसपी की ओर से इस बाबत बताया गया था कि रेल पलटी पर धमाका किए जाने के बाद रेलवे का यातायात प्रभावित हुआ है। फिलहाल ट्रैक की बहाली का काम तेजी से चल रहा है।

Jharkhand Naxal Attack: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने वहां पर एक रैल ट्रैक को निशाना बनाते हुए उसे बम से उड़ा दिया। घटना के बाद उस रूट पर यातायात प्रभावित हुआ है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

railway track

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से "एक्स" पर जानकारी दी गई कि यह घटना गुरुवार (21 दिसंबर, 2023) की रात की है। सूबे के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के तहत मनोहरपुर और गोईलकेरा के बीच नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ाया है।

End of Feed