क्या हेमंत सोरेन को झटका देकर कमल थामेंगे चंपई सोरेन? BJP क्यों कर रही जमकर तारीफ

चंपई के मुख्यमंत्री कांल में बीजेपी ने उन पर कभी सीधा हमला नहीं बोला। बीजेपी नेता अब चंपई की खुलकर तारीफ कर रहे हैं और उनका हक पार्टी पर ज्यादा बता रहे हैं।

Champai Soren: झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आने वाले वक्त में कोई बड़ी उठापटक देखने को मिले तो हैरत नहीं होगी। इसमें बड़े नेताओं के पालाबदल का का खेल शुरू हो सकता है। ऐसी ही चर्चा इन दिनों उड़ी हुई है जिसने झारखंड की राजनीति में सियासी तूफान मचा दिया है। मामला पूर्व सीएम चंपई सोरेन से जुड़ा हुआ है जिन्हें हेमंत सोरेन के जेल से आने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। उनके भारतीय जनता पार्टी में जाने की खबरें उड़ रही हैं। बीजेपी नेताओं के बयानों ने मामला और गर्म कर दिया है।

Champai and Hemant Soren

चंपई सोरेन पर कयासबाजी

चंपई सोरेन के बीजेपी में आने की उड़ी खबर

अटकलें हैं कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका दे सकते हैं। चर्चा है कि चंपाई के कुछ विधायकों के साथ भाजपा में जा सकते हैं। शुक्रवार को सियासी गलियारे में इस खबर ने जोर पकड़ा। खबर उड़ी कि चंपाई सोरेन और पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम के दिल्ली में है, लेकिन पता चला कि चंपई तब जमशेदपुर में थे। हालांकि तब तक खबरों ने जोर पकड़ लिया था और चंपाई सोरेन चर्चा में आ चुके थे।

End of Feed