झारखंड की चंपई सोरेन सरकार को सता रहा खौफ! हैदराबाद के लक्जरी रिसॉर्ट में करीब 40 विधायक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 06:47 AM IST

Jharkhand: चंपई सोरेन ने जैसे ही झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनकी सरकार को डर सताने लगा है। सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद के लक्जरी रिसॉर्ट में ठहराया गया। JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक वीडियो में 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 43 विधायकों का समर्थन दिखाया गया।

Jharkhand Politics: झारखंड का सियासी नाटक शुक्रवार को हैदराबाद में उस वक्त ट्रांसफर हो गया, जब सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों को तेलंगाना की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित लियोनिया होटल में ठहराया गया। सीएम बनते ही चंपई सोरेन को डर सताने लगा कि उनके विधायक कहीं पाला ना बदल लें, तभी तो उन्हें हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है।

Jharkhand Politics

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन।

अपने विधायकों के लिए सतर्क चंपई सोरेन सरकार

लियोनिया होटल एक विलासिताओं से भरपूर सुविधा केंद्र है और यह विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए एक प्रमुख स्थल है। होटल की वेबसाइट के मुताबिक, शमीरपेट में स्थित 'लियोनिया होलिस्टिक डेस्टिनेशन' में कई विशाल बैंक्वेट हॉल हैं। यहां बैठकों और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसमें सम्मेलन कक्ष, बैठकों के लिए कमरे और बाहरी स्थान शामिल हैं, जहां सम्मेलनों, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और अन्य प्रकार की बैठकों का आयोजन किया जा सकता है।

End of Feed