'मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं, ED कर रही मेरी छवि खराब करने की कोशिश'- हेमंत सोरेन

Shibu Soren: हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि ED ने उनके दिल्ली आवास पर छापेमारी कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। सोरेन ने दावा किया कि उनका उस मनी लॉन्ड्रिंग मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

Shibu Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके दिल्ली आवास पर छापेमारी कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। गिरफ्तारी के एक दिन बाद, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें सोरेन ने दावा किया कि उनका उस मनी लॉन्ड्रिंग मामले से कोई लेना-देना नहीं है जिसमें उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा, ''संभवत: ईडी मुझे आज गिरफ्तार कर लेगी, लेकिन मुझे चिंता नहीं है क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं...पूरे दिन की पूछताछ के बाद, उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उन मामलों में मुझे गिरफ्तार करने का फैसला किया, जो मुझसे संबंधित नहीं थे।'' झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बुधवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया। "अभी तक उनके द्वारा कोई सबूत नहीं मिला है।

Hemant Soren

मुझे चिंता नहीं है क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं- हेमंत सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गरीबों, आदिवासियों , दलितों और निर्दोषों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ अब हमें एक नई लड़ाई लड़नी होगी। " उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उन लोगों के खिलाफ एक नई लड़ाई लड़नी है जो निर्दोष लोगों गरीबों, आदिवासियों , दलितों पर आरोप लगा रहे हैं। सोरेन ने कहा, "संघर्ष हमारे खून में है और हम ऐसा करेंगे। मैं हार नहीं मानूंगा। अंततः सत्य की जीत होगी और लड़ाई जीतेगें।"

End of Feed