देश

Krishna Janmabhoomi Case: कृष्ण जन्मभूमि मामले में हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2024, 02:49 PM IST

Hindu Sena President Threatening to Kill: हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को तीन जिंदा कारतूस के साथ जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Image

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को तीन जिंदा कारतूस के साथ जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है

Hindu Sena President Threatening to Kill: श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि (Krishna Janmabhoomi Case) मामले में पक्षकार विष्‍णु गुप्‍ता ने जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मिलने का आरोप लगाया है। हिंदू सेना (Hindu Sena) के अध्‍यक्ष विष्‍णु गुप्‍ता का कहना है कि चिट्ठी के साथ तीन कारतूस भी उनके पूर्वी दिल्‍ली स्थित आवास पर भेजे गए, विष्णु गुप्ता ने इस संबंध में दिल्ली के मधु विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, गौर हो कि विष्‍णु गुप्‍ता का दिल्‍ली में मधु विहार आईपी एक्‍सटेंशन में घर है, हिंदू सेना के अध्‍यक्ष विष्‍णु गुप्‍ता का आरोप है कि उनके घर एक पार्सल आया, इसमें तीन कारतूस के साथ जान से मारने की धमकी भरा पत्र रखा था।

धमकी भरे पत्र में क्या लिखा था

विष्णु गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे वह यूपी से घर लौटे तो उनके दरवाजे पर पीले रंग का एक लिफाफा रखा था। उन्होंने उस लिफाफे को खोला, तो उसमें धमकी भरा पत्र व तीन कारतूस निकले, पत्र में लिखा था- 'कृष्ण जन्मभूमि का केस वापस ले ले, नहीं लेगा, तो चौथी गोली तेरे सिर में पहुंचाने में देर नहीं लगेगी।'

सुप्रीम कोर्ट की शाही ईदगाह सर्वे पर अंतरिम रोक

ध्यान रहे है कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह के सर्वे पर अंतरिम रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की मांग पर कोर्ट कमिश्‍नर के सर्वे पर रोक लगाने का आदेश दिया था, हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह का सर्वे किए जाने का आदेश दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article