देश

'ये घर भी फोड़ने का काम करता है, पार्टी तोड़ने का काम करता है', चंपई को लेकर छलका हेमंत सोरेन का दर्द?

चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन के खास माने जाते हैं, लेकिन अब भाजपा के साथ उनकी नजदीकी की खबरें हैं।

Image

हेमंत सोरेन ने बोला बीजेपी पर हमला

झारखंड में सत्ताधारी इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी जेएमएम की को झटके पर झटके लग रहे हैं। पहले ईडी ने हेमंत सोरेन गिरफ्तार हुआ, सीएम पद से इस्तीफा दिया और फिर चंपई सोरेन सीएम बने। महीनों बाद जब हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए तो चंपई सीएम पद से गए और हेमंत सोरेन फिर से सीएम बने। इसके बाद सबकुछ अच्छा चल रहा था, तभी चंपई सोरेन की बगावत की खबरें आने लगीं। अब इन सभी प्रकरणों पर हेमंत सोरेन का दर्द छलका है। हेमंत सोरेन ने एक जनसभा के दौरान बीजेपी पर इशारों ही इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि वो समाज तो तोड़ते ही हैं, घर भी फोड़ते हैं, पार्टी भी तोड़ते हैं।

क्या बोले हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा- "ये (भाजपा) लोग गुजरात और असम से यहां आते हैं और आदिवासी, दलित, पिछड़े अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का काम करते हैं और उन्हें आपस में लड़ाते हैं। वे पार्टी को तोड़ने का काम करते हैं। कभी इस विधायक को खरीदते हैं, कभी उस विधायक को खरीदते हैं...

भाजपा पर सोरेन का हमला

जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा, "2019 से ही जबसे हमारी सरकार बनी, तभी से इनके षड्यंत्र चल रहे हैं। लेकिन, हमारी ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार लगातार चल रही है। हमारी सरकार के तीन-तीन मंत्री कोरोना काल में जनता के लिए काम करते हुए कुर्बान हो गए। हम डिगने वाले नहीं हैं। इस चुनाव में हम लोग इस राज्य से भाजपा का सफाया कर देंगे।"

चुनाव आयोग को लेकर भी बोला हमला

सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव आयोग के भी दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "इन्होंने चुनाव आयोग में अपने लोगों को बिठा रखा है, जो उन्हीं के इशारे पर काम करते हैं। झारखंड में चुनाव की घंटी कब बजेगी, यह भाजपा वाले ही तय करेंगे। लेकिन, हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि आज चुनाव की घंटी बजी और कल हम इनका सफाया कर देंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article