'बिहार में इस बार 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, लोगों को भा गई है डबल इंजन की सरकार', Times Now Summit 2025 में बोले जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा

Times Now Summit 2025: बिहार में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने बड़ा दावा किया है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा-जेडीयू की अगुवाई वाला गठबंधन 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को 'डबल इंजन' की सरकार का फायदा मिल रहा है।

Times Now Summit 2025: बिहार में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने बड़ा दावा किया है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा-जेडीयू की अगुवाई वाला गठबंधन 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को 'डबल इंजन' की सरकार का फायदा मिल रहा है। यह बात वे समझ गए हैं। बिहार में कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला है। झा ने ये बातें टाइम्स नाउ समिट 2025 में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में कहीं।

sanjay Kumar Jha

टाइम्स नाउ समिट 2025 में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा।

वक्फ में संशोधन पहले भी हो चुका है-संजय कुमार झा

वक्फ संशोधन विधेयक पर हो रही राजनीति पर झा ने कहा कि वक्फ में संशोधन पहली बार नहीं हो रहा है। पहले भी संशोधन 2013 में हो चुका है। पटना में मुस्लिम नेताओं के साथ मीटिंग में हमने कहा कि आप अपनी चिंताएं बता दीजिए। हमने कहा कि सरकार से हम बात करेंगे। मुस्लिमों की शिकायतों को हमने सरकार के समक्ष रखा है। उम्मीद है कि उनकी बातों को विधेयक में शामिल किया जाएगा। इफ्तार पार्टी में जो लोग नहीं आए वे एक पार्टी से जुड़े हुए लोग थे। उन्होंने कहा कि 19 साल का नीतीश कुमार ट्रैक रिकॉर्ड बिल्कुल साथ सुथरा है। पुराने लोगों को ध्यान होगा कि बिहार का सबसे बड़ा दंगा भागलपुर में हुआ। मुस्लमों को इसमें न्याय नहीं मिला। नीतीश के आने पर कमीशन बैठा और आज पीड़ितों को पेंशन मिल रही है।

End of Feed