देश

'राणा सांगा स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक': सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़की BJP नेता कंगना रनौत

Ramji Lal Suman: कंगना रनौत ने 16वीं सदी के राजपूत राजा राणा सांगा पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी की निंदा की और कहा कि राणा सांगा स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक हैं।

Image

राणा सांगा पर सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़की कंगना रनौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी की नेता कंगना रनौत ने 16वीं सदी के राजपूत राजा राणा सांगा पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी की निंदा की और कहा कि राणा सांगा स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक हैं। कंगना ने कहा कि ये वो योद्धा हैं जिनकी वजह से आज हमारा वजूद है...हमारे स्वतंत्रता सेनानी हमारी एक तरह की महान विरासत हैं, इसलिए उनका इस तरह अपमान करना, उन पर हर दिन कोई एजेंडा चलाना बहुत गलत है...मुझे लगता है कि जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

बयान के बाद आगरा में भड़क गई थी हिंसा

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा 16वीं सदी के राजपूत राजा राणा सांगा पर अपने बयान से विवाद खड़ा करने के बाद कंगना रनौत की टिप्पणी आई है। सुमन के बयान के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित उनके आवास पर हिंसा भड़क उठी, जब अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। राणा सांगा, जिन्हें संग्राम सिंह प्रथम के नाम से भी जाना जाता है, 1508 से 1528 तक मेवाड़ के शासक थे और अपनी बहादुरी और बलिदान के लिए जाने जाते हैं। सुमन के बयान की व्यापक रूप से आलोचना की गई है, कई लोगों ने माफी मांगने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आगरा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) संजीव त्यागी ने कहा कि रामजी लाल सुमन के बयान के बाद लोगों ने पथराव किया, खिड़कियों के शीशे तोड़े और सांसद के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। एसीपी त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के एक बयान के बाद करणी सेना से जुड़े कुछ लोग नाराज हो गए। वे उनके आवास पर गए, पथराव किया और शीशे तोड़ दिए। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।

रामजी लाल सुमन के साथ हुई घटना दुखद- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान जिले में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हमले के लिए सहमति दी। अखिलेश यादव ने कहा कि रामजी लाल सुमन के साथ हुई घटना दुखद है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। रामजी लाल सुमन दलित सांसद हैं और उनके पास काफी अनुभव है और उनके आवास पर हमला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री खुद जिले में थे। यह हमला यूपी के मुख्यमंत्री की सहमति से हुआ।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article