'नेहरू ने लिखा था, आनंद मठ में वंदे मातरम की पृष्ठभूमि मुसलमानों को नाराज कर सकती है'...पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा

नेहरू से जुड़ी बात का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लिखा था कि 'आनंद मठ में वंदे मातरम् की पृष्ठभूमि मुसलमानों को नाराज कर सकती है'। क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने पढ़ें-

आज लोकसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। साथ ही उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू का किस्सा भी बयां किया जिसमें उन्होंने वंदे मातरम् पर को लेकर सवाल उठाए थे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर समझौता किया जो देश के लिए दुर्भाग्य है। कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। कांग्रेस ने जिन्ना से समझौता कर लिया था।

vande mataram modi

लोकसभा में पीएम मोदी (ANI)

मुस्लिम लीग ने वंदे मातरम् का कड़ा विरोध किया

नेहरू से जुड़ी बात का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लिखा था कि 'आनंद मठ में वंदे मातरम् की पृष्ठभूमि मुसलमानों को नाराज कर सकती है'। उन्होंने यह भी कहा, मुस्लिम लीग ने वंदे मातरम् का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया था। मुहम्मद अली जिन्ना ने 15 अक्टूबर 1937 को लखनऊ से वंदे मातरम् के खिलाफ नारा लगाया था... मुस्लिम लीग के निराधार बयानों का कड़ा और करारा जवाब देने के बावजूद नेहरू ने वंदे मातरम् की जांच शुरू कर दी।

End of Feed