Manoj Jarange News: मनोज जरांगे पानी और सलाइन के लिए राजी, लेकिन अनशन तोड़ने से किया इनकार, क्या हैं मांगें?

29 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठे जरांगे ने स्पष्ट किया, मैं प्रसाद लाड के अनुरोध पर पानी और सलाइन ले रहा हूं, लेकिन जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, अनशन जारी रहेगा।

Manoj Jarange News: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने अपना अनशन वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधि और बीजेपी विधायक प्रसाद लाड से मुलाकात के बाद जरांगे पानी पीने और सलाइन (ड्रिप) चढ़वाने के लिए तैयार हो गए हैं। 29 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठे जरांगे ने स्पष्ट किया, मैं प्रसाद लाड के अनुरोध पर पानी और सलाइन ले रहा हूं, लेकिन जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, अनशन जारी रहेगा।

Manoj Jarange

मनोज जरांगे का अनशन जारी

स्वास्थ्य बिगड़ने पर प्रशासन की अपील

बुधवार को डॉक्टरों ने जरांगे के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई थी। मेडिकल अधिकारियों के अनुसार उनका ब्लड शुगर लेवल काफी नीचे गिर गया था। जालना की जिला- कलेक्टर आशिमा मित्तल ने भी उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी, जिसके बाद सरकार के प्रतिनिधि उनसे बात करने पहुंचे।

End of Feed