Bihar: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे JAP नेता पप्पू यादव, काफिले के कई नेता घायल

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 14, 2023, 07:20 AM IST

Pappu Yadav accident: जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पप्पू यादव अपने काफिले के साथ सारण के मुबारकपुर से लौट रहे थे तभी रास्ते में एक ट्रक ने उनके काफिले को ओवरटेक किया।

Pappu Yadav accident: जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पप्पू यादव अपने काफिले के साथ सारण के मुबारकपुर से लौट रहे थे तभी रास्ते में एक ट्रक ने उनके काफिले को ओवरटेक किया। इसी दौरान पप्पू के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर में एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में पप्पू यादव को कोई चोट नहीं आई लेकिन उनके साथ चल रहे कई नेता घायल हो गए।

pappu yadav

आरा और बक्सर के बीच हुआ सड़क हादसा।

आरा-बक्सर के बीच हादसा

घायल नेताओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्टों के अनुसार यह सड़क हादसा आरा और बक्सर के बीच ब्रह्मपुर सड़क मार्ग पर हुआ। पप्पू यादव मुबारकपुर कांड के पीड़ित परिवार से मिलकर सारण जिले से लौट रहे थे।

End of Feed