जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन, नेहा बोरा-योगेंद्र यादव समेत 150 हिरासत में, CEC के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, नित्या रामकृष्णन और पल्लव सिसोदिया समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए। जंतर-मंतर के आसपास पहले से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को AISA के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पटेल चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण भी शामिल थे।

जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन (फोटो- PTI)

End of Feed