जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के यारवन जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 2 आतंकी मददगार गिरफ्तार, पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद

Jammu and Kashmir Police: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया। यारवन के जंगलों में चलाए गए कासो (CASO) में पिस्तौल और हथगोला बरामद।

Pulwama News: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के एक वन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो संदिग्ध मददगारों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आतंकवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया, 'आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने और शांति एवं सुरक्षा भंग करने की कोशिशों को रोकने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने राजपोरा के सीबी नाथ इलाके के यारवन वन क्षेत्र में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, पिस्तौल के 12 कारतूस और एक हथगोला बरामद किया गया।'

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के यारवन जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 2 आतंकी मददगार गिरफ्तार, पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के यारवन जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 2 आतंकी मददगार गिरफ्तार, पिस्तौल व ग्रेनेड बरामद

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से मिली समन्वित जानकारी के आधार पर यारवन के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। उन्होंने बताया, 'अभियान के दौरान संयुक्त दलों ने दो लोगों को संदिग्ध तरीके से जंगल से सीबी नाथ गांव की ओर आते देखा। सतर्क दलों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।'

End of Feed