श्रीनगर में पुलिस ने किया आतंकी साजिश को नाकाम; 3 गिरफ्तार, खानयार से हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एक संभावित आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। रूटीन चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक उत्तर प्रदेश का निवासी भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इलाके में आतंकी गतिविधि की योजना बना रहे थे।

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को श्रीनगर में एक आतंकी साजिश को विफल कर दिया। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक बाहरी राज्य का व्यक्ति भी शामिल है। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शहर के डलगेट इलाके में ममता चौक के पास की रूटीन चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक पर सवार चालक और उसके साथ दो अन्य लोग भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Jammu & Kashmir Police Foil Terror Plot in Srinagar (Symbolic Photo: Canva)

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में आतंकी साजिश को किया नाकाम (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान शाह मुतैब और कामरान हसन शाह (श्रीनगर के कूलीपोरा खानयार निवासी) और मोहम्मद नदीम (उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी, वर्तमान में खानयार के कावा मोहल्ला में रह रहे) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान एक देसी पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

End of Feed