Terror Activities: जम्मू-कश्मीर पुलिस कीकाउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) विंग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकवादी की पहचान परवेज अहमद खान के तौर पर हुई है जिस पर सीमापार के आतंकवादियों से सांठगांठ का आरोप है।
गिरफ्तार
समाचार एजेंसी एएनआई ने काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर के हवाले से बताया कि सीआईके ने एक गुप्त ऑपरेशन में दिल्ली से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जिस पर आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता और नियंत्रण रेखा के पार से सक्रिय प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के आतंकवादियों के साथ संबंध होने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस की मदद से चलाया गुप्त ऑपरेशन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीआईके ने दिल्ली में सीआईडी सेल दिल्ली और दिल्ली पुलिस की मदद से एक गुप्त ऑपरेशन चलाया जिसके तहत श्रीनगर के परवेज अहमद खान उर्फ पीके उर्फ शेख तजामुल इस्लाम उर्फ खालिद की गिरफ्तारी हुई। आरोप है कि गिरफ्तार आतंकी जम्मू-कश्मीर में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आतंकवादियों को विभिन्न तरीकों से रसद मुहैया कराता है जिसमें पैसे मुहैया कराना भी शामिल है। उसे यह पैसा नियंत्रण रेखा के पार से विभिन्न तरीकों से प्राप्त होता था।
