देश

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बुधवार सुबह एक बड़ी कामयाबी मिली। बता दें कि बीएसएफ ने पठानकोट के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया है। बीएसएफ जवान घुसपैठिए को बॉर्डर क्रास करता देख सतर्क हो गए और उन्होंने उसे चुनौती दी, लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा।

Image

बीएसएफ जवान

Photo : iStock

India Pakistan Border: सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बुधवार सुबह एक बड़ी कामयाबी मिली। बता दें कि बीएसएफ ने पठानकोट के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बीएसएफ के हवाले से बताया कि बुधवार तड़के बीएसएफ जवानों ने पठानकोट सीमा क्षेत्र के बीओपी ताशपतन में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक संदिग्ध गतिविधि देखी। साथ ही उन्होंने एक घुसपैठिए को इंटरनेशनल बॉर्डर को पार करते हुए देखा गया।

बीएसएफ जवान घुसपैठिए को बॉर्डर क्रास करता देख सतर्क हो गए और उन्होंने उसे चुनौती दी, लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते हुए बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाक रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article