Pahalgam Terror Attack: 'कैसे आए और कहां से भागे आतंकी'; NIA ने घटनास्थल की 3 घंटे तक की बारीकी से जांच; चप्पा-चप्पा खंगाला

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। ऐसे में एनआईए के महानिदेशक (DG) सदानंद दाते ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ के अफसरों के साथ बैठक भी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीमें आतंकियों के प्रवेश और एग्जिट प्वाइंट्स की जांच कर रही हैं।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। ऐसे में एनआईए के महानिदेशक (DG) सदानंद दाते ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा किया जहां आतंकवादियों ने निहत्थे लोगों को निशाना बनाकर घाटी को खून से लाल कर दिया। एनआईए के डीजी घटनास्थल पर 3 घंटे मौजूद रहे और बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की।

Kashmir Security

फोटो: घाटी में गश्त करते सुरक्षाकर्मी

NIA के DG ने CRPF संग की बैठक

इस दौरान एनआईए के डीजी सदानंद दाते ने सीआरपीएफ के अफसरों के साथ बैठक भी की और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। बता दें कि एनआईए की टीमें घटनास्थल का दौरा कर आतंकियों के हमले के तरीके से जुड़ी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि एनआईए की टीमें आतंकियों के हमले के तरीके और उनके भागने के रास्तों का पता लगाने के लिए इलाके की बारीकी से जांच कर रही हैं।

End of Feed