पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का बड़ा कदम; कश्मीर घाटी के 48 पर्यटक स्थलों को किया बंद

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से घाटी में लगातार सुरक्षाबलों का सर्च आपरेशन जारी है। इस बीच, अधिकारियों ने घाटी के लगभग 50 पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर एहतियातन यह निर्णय लिया गया।

kashmir valley

कश्मीर के पर्यटक स्थलों पर गश्त करते सुरक्षाकर्मी

उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए खतरे की आशंका के मद्देनजर कश्मीर के 87 सार्वजनिक पार्कों और उद्यानों में से 48 के गेट बंद किए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि आने वाले दिनों में और भी स्थलों को बंद किया जा सकता है।

End of Feed