देश

Sopore Encounter: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एनकाउंटर में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एनकाउंटर में सेना ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है, गौर हो कि सुरक्षाबलों को सोपोर के सागीपोरा गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।

Image

एनकाउंटर में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एनकाउंटर में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है, बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी और सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकियों को घेरा हुआ था और ये मुठभेड़ बीती रात से ही जारी है सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है और पूरी निगरानी की जा रही है।

संदिग्ध हरकतों की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने घेरा डाला और आसपास के इलाके को सुरक्षाबलों ने खाली करवा लिया था और इसके बाद से सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी जिसमे आज ये परिणाम सामने आया है।

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग की घटना सामने आई

गौर हो कि जम्मू कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। जिनकी हत्या हुई है उनकी पहचान गावों के रक्षा समिति सदस्य (ग्राम रक्षा गार्ड) के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों ने किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र से दोनों का अपहरण कर लिया, जिसके बाद उनकी हत्या की गई। मृतकों की पहचान नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। अभी तक शव बरामद नहीं हुए हैं, सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी!

जम्मू कश्मीर में हुई इस आतंकी घटना की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है। एक असत्यापित सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से कश्मीर टाइगर्स ने दोनों हत्याओं का दावा किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article