देश

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में बड़ा ऑपरेशन, सेना ने कई आतंकियों को घेरा; लश्कर का शीर्ष कमांडर भी फंसा

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों से आतंकियों की मुठभेड़ हो गई है। सुरक्षाबलों ने 3-4 आतंकियों को घेर लिया है, जिसमें लश्कर का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है। दोनों और फायरिंग जारी है।

Image

कुलगाम में सेना ने आतंकियों को घेरा

Photo : PTI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे कश्मीर में सेना आतंकियों को चुन-चुन कर मार रही है। बुधवार देर रात से सुरक्षाबलों ने कुलागाम में कई आतंकियों को घेर रखा है। रात में दोनों के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई थी, जो बाद में रुक गई थी। अब सुबह में सेना ने कुलगाम में घेरे गए आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया है। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

लश्कर के आतंकियों को सेना ने घेरा

मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने जंगलों में छिपे आतंकवादियों से मुठभेड़ होने के बाद तंगीमर्ग इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि एक शीर्ष कमांडर सहित लश्कर के 3-4 आतंकवादी जंगल क्षेत्र के अंदर फंसे हुए हैं।

14 घंटे से ऑपरेसन है जारी

कल देर शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच करीब 15-20 मिनट तक गोलीबारी हुई और अब घेराबंदी तेज कर दी गई है और अधिक जवानों को मौके पर भेजा गया है। 14 घंटे से आपरेशन जारी है।

पहलगाम हमले के बाद मारे जा रहे आतंकी

इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें