Jammu-Kashmir में एक और आतंकी हमला: अब नमाज के बीच मस्जिद में रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 24, 2023, 09:49 AM IST

Jammu & Kashmir Latest News: इस बीच, कुछ टीवी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि शफी 10 साल पहले सेवा से रिटायर हुए थे। वैसे, इस अटैक से पहले आतंकियों ने पुंछ जिले में गुरुवार (21 दिसंबर, 2023) को सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था। पांच जवान इस दौरान शहीद हो गए थे।

Jammu & Kashmir Latest News: जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला हुआ है। वहां के बारामूला में एक रिटायर्ड एसएसपी की हत्या कर दी गई। सेवानिवृत्त पुलिस अफसर पर दहशतगर्दों ने हमला तब किया, जब वह मस्जिद में अजान की नमाज पढ़ रहे थे।

jammu kashmir

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद वहां पर सनसनी फैल गई। रविवार (24 दिसंबर, 2023) सुबह इस बारे में जम्मू और कश्मीर पुलिस की ओर से भी पुष्टि की गई।

End of Feed