जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, दो अन्य लापता; राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया शोक

Jammu-Kashmir: रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पद्दार में एक सड़क दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौत हो गई। ड्राइवर समेत दो अन्य लोग लापता बताए गए हैं।

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पद्दार में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौत हो गई। ड्राइवर समेत दो अन्य लोग लापता बताए गए हैं। सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह किश्तवाड़ के जिला आयुक्त राजेश कुमार शवन के संपर्क में हैं और दुर्घटना के बारे में अपडेट प्राप्त कर रहे हैं। पोस्ट में लिखा है कि पद्दार क्षेत्र के सन्यास में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद डीसी किश्तवाड़ राजेश कुमार शवन से संपर्क किया। वाहन में 5 लोग सवार थे।

Jammu-Kashmir

किश्तवाड़ सड़क दुर्घटना में चार की मौत

राहत और बचाव कार्य जारी

बचाव दल को कार्रवाई में लगा दिया गया है। मैं नियमित रूप से अपडेट प्राप्त कर रहा हूं। केंद्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। पोस्ट में आगे लिखा गया कि अभी-अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे 4 यात्री मौके पर ही मृत पाए गए हैं। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।

End of Feed