देश

Namo Bharat: अब दिल्ली से मेरठ बस कुछ ही देर में, पीएम मोदी ने दी नमो भारत ट्रेन की सौगात

साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच 9 स्टेशनों के साथ कॉरिडोर का 42 किलोमीटर लंबा हिस्सा यात्रियों के लिए ऑपरेशनल है। इस उद्घाटन के साथ ही नमो भारत कॉरिडोर का परिचालित खंड 55 किलोमीटर तक विस्तारित हो जाएगा, इसमें कुल 11 स्टेशन होंगे।

Image

पीएम मोदी ने दी नमो भारत ट्रेन की सौगात

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नमो भारत ट्रेन हर 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी
  • न्यू अशोक नगर स्टेशन, से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये
  • मेरठ शहर अब नमो भारत ट्रेन के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन कर दिया है। इसके बाद पीएम ने क्यूआर कोड स्कैन कर ट्रेन का टिकट ले सफर भी किया। इस यात्रा में उनके साथ स्कूली बच्चे भी साथ दिखे।इस दौरान कुछ स्कूली बच्चों से बातचीत भी की। साथ ही बच्चों ने प्रधानमंत्री को तोहफे भी दिए। बच्चों ने अपने हाथ से बने पोस्टर और पेंटिंग पीएम मोदी को बड़े प्यार से भेंट किए।

बता दें कि रव‍िवार शाम 5 बजे से ही नमो भारत ट्रेन हर 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। दिल्ली से मेरठ की दिशा में पहले परिचालित स्टेशन, न्यू अशोक नगर स्टेशन, से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये है। इस सेक्शन पर परिचालन शुरू होने से मेरठ शहर अब नमो भारत ट्रेन के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ गया है।

यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे। अब तक 50 लाख से अधिक यात्री नमो भारत ट्रेनों द्वारा यात्रा का लाभ उठा चुके हैं। कॉरिडोर के बाकी बचे हुए सेक्शन, यानी न्यू अशोक नगर-सराय काले खां और मेरठ साउथ-मोदीपुरम में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

इस नए रूट में 13 किलोमीटर के सेक्शन में से 6 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है। जिसमें कॉरिडोर का एक प्रमुख स्टेशन, आनंद विहार शामिल है। यह पहली बार है जब नमो भारत ट्रेन भूमिगत सेक्शन में चलेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article