'जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग', भारत ने पाकिस्तान को फिर दिखाया आईना; बताया कब तक सस्पेंड रहेगा सिंधु जल समझौता

Indus Waters Treaty: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए एक बात साफ कर दी कि सिंधु जल समझौता अभी सस्पेंड है। साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

Indus Waters Treaty: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए एक बात साफ कर दी कि सिंधु जल समझौता अभी सस्पेंड है और वह तब तक सस्पेंड रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह से बंद नहीं कर देता है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से चिनाब-ब्यास लिंक टनल परियोजना पर की गई टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

MEA India

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

MEA ने क्या कुछ कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में पाकिस्तान की हालिया टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''हमने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर दिया है और इसे तब तक रोके रखा है जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह से बंद नहीं कर देता।" दरअसल, पाकिस्तान ने चिनाब-ब्यास लिंक टनल परियोजना पर टिप्पणी की थी और कहा था कि भारत पानी का हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

End of Feed