जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा आतंकी हमला, मुठभेड़ में सैन्य अधिकारी समेत पांच जवान शहीद, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

Doda Encounter News and updates: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सोमवार शाम एक जंगली क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसमें सैन्य अधिकारी समेत पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Doda Encounter News: जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के अधिकारी समेत पांच जवान शहीद हो गए। सोमवार शाम को हुए एनकाउंटर में ये पांचों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार तड़के इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इसकी पुष्टि की है।

Jammu Kashmir Encounter News

डोडा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

End of Feed