देश

Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी, 2 आंतकी ढेर; ऑपरेशन जारी

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी चल रही है। घुसपैठ के प्रयास के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुगलधार, कुपवाड़ा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था, वहीं, इस दौरान सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई।

Image

कुपवाड़ा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी जारी

Photo : ANI

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। 04 अक्टूबर 2024 को, घुसपैठ के प्रयास के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस द्वारा कुपवाड़ा के गुगलधर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिससे आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। सतर्क सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी की। ऑपरेशन जारी है। चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया। इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार, चल रहे ऑपरेशन गुगलधर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं। इलाके की तलाशी जारी है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

खुफिया जानकारी के आधार पर सेना शुरू किया ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जम्मू -कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर, किश्तवाड़ जिले के चटरू गांव में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

इससे पहले 29 सितंबर को जम्मू -कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एडीजीपी, जम्मू जोन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर राजौरी के थानामंडी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मनैल गली में सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article