जम्मू-कश्मीर में दो SPO की मौत पर सियासत तेज, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- सेना ने आतंकी समझकर मारी गोली

Kishtwar SPO Death: किश्तवाड़ में दो SPO की मौत के मामले में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने सवाल उठाए हैं। कर्रा ने इस घटना की निष्पक्ष और पूरी जांच की मांग की है। कर्रा का कहना है कि सेना ने उन्हें आतंकी समझकर उन पर फायरिंग की है।

Kishtwar SPO Death: किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की मौत के मामले में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। कर्रा ने इस घटना पर कई सवाल उठाते हुए निष्पक्ष और पूरी जांच की मांग की है। कर्रा ने कहा, "इस मामले में कई सवाल उठते हैं। मैंने जिला अध्यक्ष किश्तवाड़ से बात करके पूरी जानकारी ली है। अब यह जांच पर निर्भर करता है, लेकिन मुझे जो रिपोर्ट मिली है, उसके मुताबिक ये दोनों SPO शिकार के लिए गए थे। उनके पास बंदूकें थीं और उस इलाके में वड़वन और आसपास के क्षेत्र में दो पिकेट हैं।"

Jammu And Kashmir (1)

दो एसपीओ की मौत पर सियासत तेज (फोटो साभार- TNN)

किश्तवाड़ घटना पर सियासत तेज

कर्रा के मुताबिक, "जाते समय उन्होंने दोनों पिकेट आराम से पार कर लिए, लेकिन लौटते समय सिविल ड्रेस में होने के कारण सेना ने उन्हें आतंकी समझ लिया और उन पर फायरिंग कर दी। यह एक मजबूत पहलू है और दूसरी कहानी भाजपा की ओर से फैलाई जा रही है कि उन्हें आतंकियों ने मार दिया है।" कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने उचित जांच की मांग की है। अगर आतंकवाद वाला एंगल है तो उसकी भी जांच हो, लेकिन दूसरे एंगल की भी जांच होनी चाहिए।

End of Feed