India Bhutan Ties: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात के बाद कहा कि भारत और भूटान के बीच ‘‘सदाबहार’’ साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। जयशंकर-तोबगे के बीच वार्ता के दौरान विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। भूटान के प्रधानमंत्री भारत की यात्रा पर हैं।
जयशंकर ने भूटान के प्रधानमंत्री तोबगे से मुलाकात की (फोटो साभार: @DrSJaishankar)
जयशंकर ने क्या कुछ कहा?
जयशंकर ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ""आज शाम भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। हमारी अनूठी और सदाबहार साझेदारी निरंतर मजबूत होती जा रही है।"
रामलला के किए दर्शन
भूटान के प्रधानमंत्री तोबगे ने शुक्रवार को अयोध्या में रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। उनके सम्मान में एक विशेष भोज का आयोजन किया गया था जिसमें कई मंत्री शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि अयोध्या में उनका भव्य स्वागत करने की व्यवस्था की गई है। भारत और भूटान के बीच लंबे समय से बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों के नेता बराबर एक दूसरे देश की यात्रा करते हैं और हम इसे एक महत्वपूर्ण दौरा मानते हैं।
