Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में जयराम रमेश की कार पर हमला, मोदी-मोदी के नारे लगा रहे BJP कार्यकर्ताओं को राहुल ने दी फ्लाइंग किस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2024, 05:57 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके वाहन से न्याय यात्रा के स्टिकर हटा दिए गए और हमलावरों ने वाहन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा लगाने का प्रयास किया, जिससे पिछला शीशा लगभग टूट गया।

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के सोनितपुर जिले में रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कथित तौर पर हमला किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की कार को भी निशाना बनाया गया। कांग्रेस का आरोप है कि पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ जा रहे मीडियाकर्मियों के साथ भी उपद्रवियों ने हाथापाई की। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra

जयराम रमेश की कार के सामने उपद्रवी

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा का असम में चौथा दिन है। यात्रा बिस्वनाथ जिले से सोनितपुर होते हुए नगांव जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की संचार समन्वयक महिमा सिंह ने बताया, जयराम रमेश और कुछ अन्य की कार जमुगुरीघाट के पास यात्रा के मुख्य काफिले में शामिल होने के लिए जा रही थी, तभी उन पर हमला हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा, हमने पुलिस को सूचित किया और अपर पुलिस अधीक्षक अभी मौके पर हैं।

End of Feed