होर्मुज बंद होता उससे पहले चल निकला 'जग विक्रम' जहाज, भारत लाया 20,400 मीट्रिक टन LPG गैस; अब हर घर तेज होगी सप्लाई

LPG vessel Jag Vikram reached India: 'जग विक्रम' ने कांडला पर लंगर डाला है। 20,400 MT LPG की खेप से देश की सप्लाई चेन को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

India LPG News: देश की ऊर्जा जरूरतों की लंबी, जटिल और अक्सर अनदेखी राह पर एक और अहम कड़ी जुड़ गई है। MV Jag Vikram नाम का विशाल LPG पोत सफलतापूर्वक Kandla Port के ऑयल जेट्टी-1 पर आ लगा। यह अपने साथ 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी की बड़ी खेप लेकर आया है।

होर्मुज बंद होता उससे पहले चल निकला 'जग विक्रम' जहाज, भारत लाया 20,400 मीट्रिक टन LPG गैस

होर्मुज बंद होता उससे पहले चल निकला 'जग विक्रम' जहाज, भारत लाया 20,400 मीट्रिक टन LPG गैस

कच्छ के तट पर स्थित यह बंदरगाह अब इस आगमन के साथ और भी रणनीतिक हो गया है। बता दें कि यह बंदरगाह पहले से ही देश की ऊर्जा आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मंगलवार रात जहाज का सुरक्षित तरीके से बर्थ होना केवल एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की रसोई तक गैस पहुंचाने वाली एक पूरी श्रृंखला का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

End of Feed