'It's Done, Bro!', कर्नाटक MLC चुनाव में जीत से गदगद BJP ने शिवकुमार पर कसा तंज, शेयर की 'गेंदे के फूल' वाली तस्वीर

Karnataka MLC Polls: कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीट पर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। विपक्षी भाजपा और जेडीएस ने सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की।

Karnataka MLC Polls: कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीट पर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। विपक्षी भाजपा और जेडीएस ने सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने तीन सीट बरकरार रखीं, जबकि जेडीएस ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस को पटखनी देकर सीट पर कब्जा किया।

Shivakumar

भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर कसा तंज (फोटो साभार: @BJP4Karnataka)

भाजपा ने शिवकुमार पर कसा तंज

भाजपा ने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की गेंदें की फूल वाली एक तस्वीर पोस्ट करते हुए तंज कसा। भाजपा ने कहा, ''डीके, It's done, bro!, एमएलसी चुनावों में एनडीए का क्लीन स्वीप! शिक्षकों और स्नातकों की चारों विधान परिषद सीटों पर गठबंधन ने जीत दर्ज की!''

End of Feed