पीएम मोदी का मंत्र, 'चुनाव जीतने से पहले लोगों का दिल जीतना जरूरी'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2023, 04:09 PM IST

PM Modi Slams Opposition: पीएम मोदी ने कहा है कि चुनाव जीतने से पहले लोगों का दिल जीतना जरूरी है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हंने यह भी कहा कि अगर उन्होंने स्वार्थ के बजाय सेवाभाव को सर्वोपरि रखा होता तो देश की बहुत बड़ी आबादी अभाव, मुसीबतों व तकलीफों में नहीं रहती।

PM Modi News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ‘मोदी की गारंटी’ में दम है और कुछ राजनीतिक दल यह नहीं समझते कि ‘झूठी घोषणाएं’ करने से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने से पहले लोगों का दिल जीतना जरूरी है और लोगों की बुद्धिमता को कम आंकना सही नहीं है।

PM Modi on Viksit Bharat Sankalp Yatra

विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी।

'हमारी सरकार 'माई-बाप' सरकार नहीं', बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि अगर उन्होंने स्वार्थ के बजाय सेवाभाव को सर्वोपरि रखा होता तो देश की बहुत बड़ी आबादी अभाव, मुसीबतों व तकलीफों में नहीं रहती। उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार 'माई-बाप' सरकार नहीं है, बल्कि माता-पिता की सेवा करने वाली सरकार है। जिस तरह एक बच्चा अपने माता-पिता की सेवा करता है, उसी तरह यह मोदी आपकी सेवा के लिए काम करता है।'

End of Feed