'आगामी संसद सत्र में शुरू हो सकती है ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया', थरूर बोले- CEC के खिलाफ लंबी चलेगी लड़ाई

राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक के बाद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रही लड़ाई लंबी चलने वाली है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लंबी लड़ाई करार दिया। उन्होंने संकेत दिया कि संसद का अगला सत्र शुरू होने पर यदि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहते हैं, तो उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू की जा सकती है।

शशि थरूर

शशि थरूर

थरूर ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “यह लंबी लड़ाई है।” उन्होंने यह भी कहा कि जब भी विरोध प्रदर्शन होता है, अधिकारियों को जनता की चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए। थरूर की यह टिप्पणी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर आयोजित हाई-टी बैठक के बाद आई। INDIA गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध जता रहे हैं।

End of Feed