ISRO Sun Mission: सूर्य मिशन के लिए तैयार इसरो, 2 सितंबर को लॉन्च होगा आदित्य एल1! तैयारियां पूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2023, 02:38 PM IST

ISRO Sun Mission: चंद्र अभियान की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सूरज का अध्ययन करने के लिए संभवत: दो सितंबर को आदित्य-एल1 सूर्य मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार है। आदित्य-एल 1 अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ​ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लाग्रेंज बिंदु) पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए तैयार किया गया है। एल1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।

ISRO Sun Mission: भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो सूर्य मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। इसरो के पहले सूर्य मिशन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और खबर है कि 2 सितंबर को आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग की जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियांं पूरी हो चुकी हैं।

aditya l1 mission

आदित्य एल 1 मिशन के लिए इसरो तैयार (फोटो- ISRO)

दो सितंबर की लॉन्चिंग

चंद्र अभियान की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सूरज का अध्ययन करने के लिए संभवत: दो सितंबर को आदित्य-एल1 सूर्य मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार है। आदित्य-एल 1 अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लाग्रेंज बिंदु) पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए तैयार किया गया है। एल1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।

End of Feed