ISRO SpaDeX Mission: स्पैडेक्स मिशन ने सफलापूर्वक की डॉकिंग, ऐसा करने वाला भारत बना चौथा देश

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पैडेक्स (SPADEX) मिशन ने सफलतापूर्वक डॉकिंग कर ली है। यह मिशन भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में और मजबूती प्रदान करेगा। बता दें कि भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। इसरो के स्पैडेक्स (SPADEX) मिशन ने अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की सफलतापूर्वक डॉकिंग कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

ISRO SpaDeX Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट’ (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की ‘डॉकिंग’ सफलतापूर्वक की। इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। सुप्रभात भारत, इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने ‘डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है।’’

photo (82)

फाइल फोटो।

पहले भी हुआ था प्रयास

इससे पहले 12 जनवरी को इसरो ने उपग्रहों को ‘डॉक’ करने के परीक्षण के तहत दो अंतरिक्ष यान को तीन मीटर की दूरी पर लाकर और फिर सुरक्षित दूरी पर वापस भेजा था। इसरो ने 30 दिसंबर, 2024 को ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट’ (स्पेडेक्स) मिशन को सफलतापूर्वक शुरू किया था।

End of Feed