ISRO ने रचा इतिहास, GSLV रॉकेट से लॉन्च हुआ NVS-03 सैटेलाइट; स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली को मिलेगी नई रफ्तार

ISRO Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को भारत के नए नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 को लॉन्च किया।

ISRO Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को भारत के नए नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 को लॉन्च किया। इस उपग्रह को जीएसएलवी रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से अंतरिक्ष में भेजा गया।

ISRO Launch

इसरो ने NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की (फोटो साभार: @ISRO)

420 टन वजनी है GSLV रॉकेट

करीब 50 मीटर ऊंचे और तीन चरणों वाले इस GSLV रॉकेट का वजन लॉन्च के समय लगभग 420 टन था। इसका लक्ष्य 2,232 किलोग्राम वजनी NVS-03 सैटेलाइट को पृथ्वी की भू-स्थिर स्थानांतरण कक्षा (GTO) में स्थापित करना है। इस कक्षा में उपग्रह की पृथ्वी से सबसे कम दूरी 170 किलोमीटर और सबसे अधिक दूरी 37,023 किलोमीटर होगी।

End of Feed