इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन, आतंकवाद सहित इन खास मुद्दों पर हुई बात, दोनों नेता जल्द मिलने पर सहमत

पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की है। दोनों नेताओं ने आतंकवाद की निंदा की और संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की है। दोनों नेताओं ने आतंकवाद की निंदा की और संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की। 10 दिसंबर यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में लगातार बनी गति पर संतोष जताया और इन संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Netanyahu called PM Modi

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन (फाइल फोटो: canva)

दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति अपनी ज़ीरो-टॉलरेंस अप्रोच को दोहराया। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने इस क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की, जिसमें गाजा शांति योजना को जल्द लागू करना शामिल है। दोनों नेता संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

End of Feed