Israel Attacks On Iran: 'भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता', युद्ध के बीच विदेश मंत्रालय का आया पहला बयान

Israel Attacks On Iran: ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए सभी पक्ष संयम बरतें और हालात को और बिगड़ने से रोकें। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “भारत हालिया घटनाओं से गहराई से चिंतित है। हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे संयम बरतें, स्थिति को और न बढ़ाएं और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।”

Israel Attacks On Iran: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर शनिवार को ईरान के खिलाफ एहतियाती सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस युद्ध की वजह से मध्य पूर्व में अशांति का माहौल है। युद्ध के बीच कई भारतीय, ईरान और इजरायल में मौजूद हैं। इसी बीच ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए सभी पक्ष संयम बरतें और हालात को और बिगड़ने से रोकें।

iran

इजरायल-ईरान के बीच विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “भारत हालिया घटनाओं से गहराई से चिंतित है। हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे संयम बरतें, स्थिति को और न बढ़ाएं और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।”

End of Feed