हो गया तय, कांग्रेस के गठबंधन में केजरीवाल और ममता की एंट्री नहीं? जानें हर वो वजह जिसने विपक्षी एकता को तोड़ डाला!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 16, 2023, 10:28 PM IST

Opposition Unity: इस समय पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान वहां जमकर हिंसा की खबरें है। इस हिंसा को लेकर टीएमसी घिरी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मारे गए हैं। ​ इसी को लेकर शुक्रवार को जब ममता बनर्जी ने सफाई देते हुए पलटवार किया तो भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी लपेट लिया।

Opposition Unity: अभी की जो तस्वीर है, उससे ये तो साफ होता दिख रहा है कि जो आप और टीएमसी कुछ दिनों पर पहले कांग्रेस के साथ जाने की बात कह रहे थे, वो एक बार फिर से कांग्रेस के विरोध में जाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों पार्टियों ने हाल के दिनों में ऐसा स्टेटमेंट दिया है जिससे शायद ही कांग्रेस 2024 के लिए बनाए जा रहे विपक्षी एकता में इन दोनों पार्टियों को शामिल करे, या इन दोनों के साथ जाए। ऐसा लग रहा है, जैसे तय हो चुका है कि 2024 के लिए कांग्रेस के विपक्षी गठबंधन में आप और टीएमसी की एंट्री बंद हो गई है।

oppostion unity, tmc, congress, aap

टीएमसी ने फिर से खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा (फोटो- Facebook & PTI)

End of Feed